मुजफ्फरपुर, मई 2 -- सरैया। एनएच 722 रेवा रोड पर मुंगौली पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को कार और बाइक सड़क किनारे रखी ईंट के ढेर से टकरा गई। इसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मुंगौली निवासी प्रभाकर कुमार, साहिल कुमार और सुजल कुमार को पोखरैरा टोल की एंबुलेंस से सीएचसी सरैया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रभाकर और साहिल को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया, जबकि सुजल का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। यह भी पढ़ें- ईंट के ढेर से कार व बाइक टकराई, तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...