आरा, अप्रैल 7 -- आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में मंगलवार की दोपहर ईंट की दीवार गिरने से एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मी किशोर सैदपुर गांव निवासी स्वर्गीय ददन शाह का 13 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है। परिजनों ने बताया कि शिवम गांव में ही एक मकान के पास कुछ अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी अचानक उस घर की पांच इंच की ईंट की दीवार भरभरा कर उसे पर गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ रहे बच्चों के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.