काशीपुर, जून 3 -- काशीपुर। ईंट का भुगतान लेने गये ठेकेदार से कुछ लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। ठेकेदार की बेटी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि दो आरोपी अपने को वकील और दो पार्षद बता रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम सरवरखेड़ा निवासरी नेहा पाल ने आईटीआई कोतवाली में तहरीर सौंपकर कहा कि उसके पिता नंदकिशोर ठेकेदारी का काम करते हैं। बुधवार को पिता पांच हजार ईंट जसपुर खुर्द के बांसियोंवाला मंदिर रोड निवासी के यहां गए थे। जब उन्होंने ईंटों का भुगतान देने को कहा तो 5-6 अज्ञात लोगों ने बिना किसी कारण के उसके पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आईटीआई कोतवाली् प्रभारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...