बाराबंकी, मार्च 16 -- सिरौलीगौसपुर। घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर भीड़ भाड़ दिख रही है। जिसका मुख्य कारण घरेलू गैस के उपभोक्ताओं के गैस सिलेंडर की बुकिंग में सर्वर काम न करने के कारण न हो पाना बताया जा रहा है। विदित रहे कि ग्रामीण क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालयों को भी गैस न मिल पाने के कारण मध्यान्ह भोजन ईट के चूल्हों में लकड़ी जला कर बच्चों की थाली में भोजन परोसा जा रहा है। कम्पोजिट विद्यालय दरवेशपुर में गैस न होने से रसोइया ने ईंट का चूल्हा बनाया और लकड़ी जला कर भोजन तैयार करती दिखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...