ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्राली में पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत
बदायूं, मई 9 -- बदायूं। बरेली-बदायूं हाईवे पर इकराम नगर पोगोटिया गांव के निकट सड़क हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे युवक की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरेली-बदायूं हाईवे पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली बदायूं की ओर आ रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली इकराम नगर पोगोटिया के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर राजवीर 26 वर्ष पुत्र विष्णु दयाल निवासी ग्राम सिरोही थाना भमोरा जिला बरेली सिर के बल सड़क पर जा गिरे। यह भी पढ़ें- ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की मौत सर पर चोट लगने से राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए बदायूं बरेली हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.