संभल, फरवरी 7 -- बिजनौर-आगरा हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दिल्ली से बदायूं शादी समारोह में जा रहे एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार सड़क किनारे खड़ी ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। यह दुर्घटना जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव भवन के पास रात करीब 1 बजे हुई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी, लेकिन अंधेरे के कारण वह स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थी। इसी दौरान दिल्ली से आ रही स्विफ्ट कार सीधे ट्रॉली से जा भिड़ी। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी से बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर स्थित गांव रुदायन में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायलों की पहचान संतोष गुप्ता (45), उनकी पत्नी स्नेहा (40...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.