बागपत, जुलाई 27 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के मवीकलां गांव के पास रविवार देर रात दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रक ने ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। वहीं टक्कर लगने से ट्राली में लदी ईंटें हाईवे पर बिखरने से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। रविवार देर रात ट्रैक्टर चालक नसीम ट्राली में ईंटें लादकर लोनी जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवीकलां गांव के पास ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात भी बाधित हो गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर कोतवाली बागपत पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालकों के बारे में जानकारी जुटाई और स्थानीय लोगों की सहायता से...