मैनपुरी, दिसम्बर 22 -- शासन के निर्देश पर सोमवार को परिवहन विभाग, यातायात विभाग में संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और बिना हेलमेट चलने वाले वाहनों के चालको के चालान काटे गए। ओवरलोड ट्रैक्टर सीज कर 162250 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। यह अभियान हर रोज चलाने का प्लान बनाया गया है। सोमवार को एआरटीओ शिवम यादव, सीओ ट्रैफिक दीपशिखा ने यातायात प्रभारी सुनील कुमार के साथ शहर के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग शुरू कराई। चेकिंग अभियान के दौरान ईटों को लाद कर ले जा रहे चार ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। इन पर 162250 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान में काली फिल्म वाहनों से उतारी गई। 279 वाहनों के चालान बिना हेलमेट, तीन सवारी लेकर बाइक चलने वालों के काटे गए। ओवर स्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 67 चालान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.