ईंटों से भरे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सीओ की कार्रवाई, जांच के लिए थाने भेजे वाहन
संभल, मई 20 -- असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न रोड स्थित टांडा कोठी के पास मंगलवार को क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार ने ईंटों से भरे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिए। कार्रवाई के दौरान वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जानकारी के अनुसार कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कमर्शियल कार्य में संचालित की जा रही थीं, जबकि उनके पंजीकरण और परमिट कृषि कार्य के लिए बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये ट्रैक्टर-ट्रॉलियां क्षेत्र के ईंट भट्टों से ईंट भरकर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत अन्य शहरों में सप्लाई का कार्य करती हैं।सीओ की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जांच के बाद सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना असमोली भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- क्षमता से अधिक सामान ढो रहे 206 वाहनों के चालान पुलिस अब दस्तावेजों और नियमों के उल्लंघन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.