उरई, मई 9 -- कुठौंद। कुठौंद थाना क्षेत्र के हदरुख- जगतपुरा मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह ओवरलोड ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिवार में कोहराम छा गया। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा अहीर निवासी रणजीत प्रजापति किसी काम से बाइक से जा रहा था। इसी दौरान हदरुख-जगतपुरा मुख्य मार्ग पर सामने से आ रहे ओवरलोड ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रणजीत बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीर जबतक घायल युवक को अस्पाताल ले जाते अधिक खून बह जाने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर कुठौंद थाना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.