ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की मौत
संभल, मई 8 -- बबराला-बदायूं हाईवे पर गुरुवार रात दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। शादी समारोह से लौट रहे दो बाइक सवार सड़क पर खड़ी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़े। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। थाना बबराला क्षेत्र के गांव हीरापुर उर्फ इटऊआ निवासी दानवीर सिंह (50) पुत्र राजेंद्र सिंह और तुलाराम (35) पुत्र थान सिंह गुरुवार रात जुनावई थाना क्षेत्र के गांव मड़कावली में धर्मपुर निवासी चंद्रकेश फौजी के भाई की शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- सुबह बहन की डोली उठी, शाम को भाई की मौत से घर में मातम रात करीब 12:30 बजे जैसे ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.