बदायूं, मई 10 -- निर्माणाधीन हाईवे पर ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पर बैठा एक मजदूर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बन गई। हादसा बिनावर थाना क्षेत्र में बदायूं-बरेली हाईवे स्थित इकरामनगर गोटिया के पास शनिवार सुबह हुआ। निर्माणाधीन हाईवे पर रोड वन साइड होने के कारण यातायात प्रभावित था। इसी दौरान ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से आ रही बोलेरो पिकअप ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्राली में पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत हादसे में ट्रॉली पर बैठे राजवीर 26 वर्ष पुत्र विष्णुदयाल निवासी गांव सिरोही थाना भमोरा बरेली ट्रॉली से नीचे गिर पड़े और उनकी मौके प...