उरई, दिसम्बर 18 -- बाबई। चुर्खी थाना क्षेत्र के टड़वा, डड़वा गांव के सामने जोहलूपुर मदारीपुर रोड पर गुरुवार सुबह तेज़ रफ़्तार ईंटों से भरा ट्रैक्टर खंती में जाकर पलट गया। गनीमत यह रही की समय रहते चालक और हेल्पर ट्रैक्टर से कूद गए। जिससे उनको चोट नहीं आई। गुरुवार सुबह कानपुर देहात के सुजगंवा निवासी समरजीत का ट्रैक्टर भोगनीपुर क्षेत्र के ईंट भट्ठा से ईटें लादकर चुर्खी थाना क्षेत्र के टड़वा, डड़वा गांव के सामने जोहलूपुर मदारीपुर रोड पर जा रहा था। इस मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है अचानक कट पड़ जाने से ओवरलोड ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर रोड के किनारे खंदक में पलट गया। चालक दूसरी साइड उछलकर गिरा जिससे उसे मामूली चोट आई है। चुर्खी थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स भेजा गया था इस ट्रैक्टर को रणधीर सिंह चल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.