ईंटों से प्रहार कर की गई थी आगरा के कमल की हत्या
फिरोजाबाद, अगस्त 24 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में रविवार को मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। उसके सिर और नाजुक अंगों पर ईंटों से प्रहार कर हत्या की गई। मृतक के पिता ने एक युवक के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश करने में जुटी है। चिश्ती नगर निवासी हसन का सांती रोड स्थित नगला गूलरिया टावर वाली गली स्थित मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले चार दिनों से निर्माण कार्य बंद था। रविवार सुबह मकान स्वामी अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा था तो अंदर एक अज्ञात 20 वर्षीय युवक का नग्न शव पड़ा हुआ मिला था। यह भी पढ़ें- Firozabad News: निर्माणाधीन मकान में मिला अज्ञात शव ईंटों से प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी। उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला था। उसके सिर और नाजुक अंगों पर चोट के निशान थे। पुलिस न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.