हापुड़, मई 16 -- शहर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य अब वाहन चोरी करने के साथ साथ वाहनों के पुर्जे भी चोरी करने लगे हैं। एेसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर में चोरों ने एक कार का पहिया चोरी कर लिया। सुबह बैंक जाने पहुंचे बैंककर्मी ने कार को ईंटों के सहारे खड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोरखपुर निवासी अंकित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह मोहल्ला अर्जुन नगर गली नंबर-छह में रहता है। यह भी पढ़ें- हापुड़ : ईंटों पर कार को खड़ी कर चोरी किया पहिया वर्तमान में वह पंजाब नेशनल बैंक की पिलखुवा शाखा में कार्यरत हैं। आठ अप्रैल की रात करीब दस बजे उन्होंने अपनी कार को घर के पास खड़ा किया था। आरोप है कि देर रात...