नई दिल्ली, अगस्त 23 -- तरनजीत कौर, नई दिल्ली मानसिक और मानसिक और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है।दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड अलाइड साइंसेज (इहबास) में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पांच नए विभाग शुरू किए गए हैं। इनमें मानसिक और न्यूरोलॉजिकल मरीजों को अब इलाज के साथ पुनर्वास, गंभीर बीमारियों में राहत और बेहतर गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। इन नए विभागों का सीधा फायदा उन मरीजों को होगा, जिन्हें बीमारी के बाद लंबे समय तक देखभाल, जांच और पुनर्वास की जरूरत पड़ती है। वहीं, बुजुर्गों में मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं और गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के इलाज के लिए भी विशेषज्ञ सेवाओं का दायरा बढ़ेगा। यह भी पढ़ें- मरीजों के लिए जरूरी खबर, GTB अस्पताल की इमरजेंसी...