नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- फॉक्सवैगन के लिए टिगुआन R-लाइन लंबे समय तक भारत में कंपनी का पॉपुलर मॉडल रहा है। इस 5-सीटर प्रीमियम मिड-साइज SUV को भारत में अप्रैल 2025 में लॉन्च किया गया था। इसे CBU (कंप्लीटली बिल्ट यूनिट) के तौर पर इम्पोर्ट किया जाता था। अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फॉक्सवैगन टिगुआन R-लाइन की बिक्री बंद कर दी गई है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से भी हटा दिया गया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। अब जो ग्राहक इस मिड-साइज SUV को खरीदने का प्लान कर रहे थे उन्हें टायरॉन पर विचार करना पड़ेगा। टिगुआन R-लाइन की लास्ट एक्स-शोरूम कीमत 47.11 लाख रुपए थी। कंपनी ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है, जिससे इस बात का संकेत मिलता है कि भारतीय बाजार में अब इसकी बिक्री बंद हो गई है। टिगुआन की अगस्त और सितंब...