नई दिल्ली, मार्च 2 -- बीते कुछ सालों में भारतीय ग्राहकों के बीच मिड-साइज एसयूवी की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस सेगमेंट में किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और हुंडई क्रेटा जैसी एसयूवी खूब पॉपुलर है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो इस दौरान हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने इस सेगमेंट की बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। क्रेटा को इस दौरान करीब 18,000 ग्राहक मिले।कुछ ऐसी रही बिक्री बता दें कि हुंडई क्रेटा को बीते महीने कुल 17,938 लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर क्रेटा की बिक्री में 9.93 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 16,317 यूनिट था। आइए जानते हैं हुंडई क्रेटा के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- Rs.4.98 लाख की इस कार ...