नई दिल्ली, जुलाई 6 -- मारुति सुजुकी के पास किसी भी दूसरी कंपनी की तुलना में सबसे बड़ा CNG पोर्टफोलियो है। यही वजही है कि उसकी CNG कारों की डिमांड दूसरे सभी मॉडल की तुलना में बहुत ज्यादा है। इस लिस्ट में हैचबैक, SUV और MPV शामिल हैं। अब कंपनी की विक्टोरिस CNG को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। दरअसल, मारुति सुजुकी ने पिछले साल सितंबर में विक्टोरिस को भारत में पेश किया था, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपए है। वहीं, इसके CNG वैरिएंट की कीमत 11.50 लाख रुपए से शुरू है। इसके 3 CNG वैरिएंट आते हैं। अब कंपनी ने पिछले महीने यानी जून की सेल्स और बुकिंग के आंकड़े जारी किए हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि विक्टोरिस के CNG वैरिएंट को जून 2026 में कुल बुकिंग संख्या में आधी हिस्सेदारी मिली। यह निश्चित रूप से मारुति की अधिक अफॉर्डेब...