नई दिल्ली, अगस्त 1 -- हुंडई इंडिया ने जुलाई, 2026 में बिक्री का नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने अब तक का अपना सबसे बेहतरीन मंथली सेल्स परफॉरमेंस दर्ज किया है। पहली बार हुंडई की कुल बिक्री (घरेलू और एक्सपोर्ट मिलाकर) 75,000 यूनिट के पार पहुंच गई है। देश में कारों की जबरदस्त मांग और विदेशों में रिकॉर्ड एक्सपोर्ट के दम पर कंपनी ने इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की बेहद धमाकेदार शुरुआत की है। बता दें कि जुलाई, 2026 में हुंडई ने कुल 75,360 गाड़ियां बेची हैं। इस दौरान सालाना आधार पर बिक्री में 25.45 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं हुंडई की बिक्री के बारे में विस्तार से।23% बढ़ी घरेलू बिक्री भारतीय मार्केट में हुंडई कारों की मांग काफी तेज़ी से बढ़ी है। बता दें कि जुलाई, 2026 में कंपनी ने देश के अंदर 54,210 गाड़ियां बेची हैं। वहीं, पिछले स...