नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- फॉक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) ने अपनी न्यू टाइगुन फेसलिफ्ट से 9 अप्रैल को पर्दा उठा दिया। कंपनी ने इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में कुछ बदलाव भी किए हैं। अब इसमें 1.0-लीटर TSI इंजन के लिए नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा। फिलहाल इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है। ग्राहक 11,000 रुपए से 50,000 रुपए देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इस SUV की खास बात ये है कि इसे ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यानी ये कार एडल्ट और चाइल्ड दोनों के लिए पूरी तरह से सेफ है। कंपनी ने इस SUV को लेकर घोषणा की है कि न्यू टाइगुन को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट और बच्चे, दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। ये कार कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सबसे सुरक्षित गाड़ियों में से एक बनी हुई है। अपडेटेड टाइगुन...