नई दिल्ली, फरवरी 1 -- हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने 2026 की शुरुआत शानदार तरीके से की है। दरअसल, कंपनी को भारतीय बाजार में अब तक की सबसे बड़ी मंथली सेल्स मिली है। जनवरी 2026 में हुंडई ने 59,107 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की, जो जनवरी 2025 में बेची गई 54,003 यूनिट्स की तुलना में 9.45% की साल-दर-साल बढ़ोतरी है। एक्सपोर्ट सहित कुल बिक्री 73,137 यूनिट्स रही, जो पिछले साल इसी महीने में 65,603 यूनिट्स से 11.48% ज्यादा है। यह जबरदस्त प्रदर्शन घरेलू बाजार में लगातार मांग, बेहतर एक्सपोर्ट गति और कुछ चुनिंदा मॉडलों की रिकॉर्ड मंथली सेल्स के कारण हुआ। दिसंबर 2025 की तुलना में जब हुंडई ने घरेलू स्तर पर 42,416 यूनिट्स बेची थीं, तब जनवरी 2026 में बिक्री में मंथली बेसिस पर 39.35% की तेजी से बढ़ोतरी हुई, जिसमें बेहतर सप्लाई, नई पूछताछ और कॉम्पैक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.