नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- IPS Manzil Saini UPSC Success Story: जरा सोचिए-एक तरफ डॉक्टरों की आराम करने की सलाह और प्रेग्‍नेंसी का कठिन दौर, तो दूसरी तरफ देश की सबसे मुश्किल UPSC परीक्षा की तैयारी का जुनून। जब ज्यादातर लोग परिस्थितियों के आगे हार मान लेते हैं, तब दिल्ली की एक साधारण सी बेटी ने न केवल इस दोहरे संघर्ष को चुनौती दी, बल्कि अपने पहले ही अटेंम्प्ट में UPSC की परीक्षा फतह कर ली। यह सिर्फ एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं है, बल्कि उस 'लेडी सिंघम' आईपीएस मंजिल सैनी की दास्तान है, जिनकी एक दहाड़ से बड़े-बड़े अपराधी कांप उठते हैं और जिन्होंने किडनी रैकेट का भंडाफोड़ करके पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।दिल्ली यूनिवर्सिटी की टॉपर से IPS बनने तक का सफर मंजिल सैनी बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में बेहद होशियार थीं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ...