नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- पेनी स्टॉक एकेआई इंडिया पर निवेशक टूट पड़े हैं। 5 दिन में कंपनी के शेयर 80 पर्सेंट चढ़ गए हैं। एकेआई इंडिया के शेयर शुक्रवार को BSE में 10 पर्सेंट उछलकर 7.28 रुपये पर जा पहुंचे हैं। BSE में शुक्रवार सुबह 10 बजे कंपनी के 5 लाख से ज्यादा शेयरों के बाय ऑर्डर पेंडिंग दिखा रहा है। लेदर इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। एकेआई इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 10.42 रुपये है। 5 दिन में 80% उछल गए हैं एकेआई इंडिया के शेयरलेदर एंड लेदर प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एकेआई इंडिया के शेयरों में 5 दिन में 80 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 31 अगस्त 2026 को 4.05 रुपये पर थे। एकेआई इंडिया के शेयर 4 सितंबर 2026 को 7.28 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 3 दिन में लेदर इंडस्ट्...