नई दिल्ली, मई 31 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी हमेशा ही खबरों में छाई रहती हैं। लेकिन महिमा से ज्यादा इन दिनों उनकी बेटी अरियाना इन दिनों सुर्खियों में बनी हैं। अक्सर अरियाना को उनकी मां के साथ इवेंट्स या पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया जाता है। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस अरियाना को काफी पसंद करते हैं। वहीं, अब हाल ही में महिमा की बेटी अरियाना चौधरी की एक हॉलीवुड हमशक्ल मिली है! उस एक्ट्रेस को देखकर इस वक्त हर कोई एक ही बात कर रहा है कि ये हॉलीवुड एक्ट्रेस अरियाना की हमशक्ल है। आइए जानते हैं ये हॉलीवुड एक्ट्रेस कौन है और इस पर महिमा चौधरी ने क्या रिएक्शन दिया है।'ऑफ कैम्पस' की एक्ट्रेस से हो रही तुलना अरियाना चौधरी की हमशक्ल प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज 'ऑफ कैम्पस' में नजर आ आई हैं। ये कोई और नहीं, बल्कि एक्ट्रेस मीका अब्दुल्ला है। मीका को देख...