बागपत, अप्रैल 13 -- UP News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड हाईवे पर गीता कॉलोनी से खेकड़ा के बीच अब लोग बाइक या दोपहिया वाहनों पर यात्रा नहीं कर पाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस हिस्से में दोपहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऑटो, ट्रैक्टर और गैर मोटर चालित वाहनों को भी इस दायरे में लाया गया है। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है यह एलिवेटिड हाईवे हाई स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है। ऐसे में धीमी गति के वाहन दौड़ने पर दुर्घटना का खतरा रहेगा। खेकड़ा के मवीकलां से अक्षरधाम तक बना यह एलिवेटिड हाईवे दिल्ली की गीता कॉलोनी तक है। मवीकला से यह सेक्शन मंडौला, लोनी बॉर्डर, खजूरी चौक, न्यू उस्मानपुर और शास्त्री पार्क तक है। करीब 26 किलोमीटर के एलिवेटेड हिस्से में दोपहिया वाह...