नई दिल्ली, फरवरी 9 -- ज्योतिष गणनाओं के अनुसार ये सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह के अंत से पहले यानी 13 फरवरी, शुक्रवार को ग्रहों के राजा सूर्य देव चाल बदलने जा रहे हैं। सूर्य देव इस दिन शनि की राशि मकर से निकलकर शनि की ही राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से वैसे तो सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन सबसे अधिक प्रभाव कुंभ राशि पर ही पड़ेगा क्योंकि इसी राशि में सूर्य गोचर करेंगे। आइए जानते हैं, सूर्य के कुंभ राशि में गोचर से कैसा रहेगा कुंभ राशि वालों का हाल- काम और करियर- इस समय काम का दबाव बढ़ सकता है और ऑफिस में जिम्मेदारियां भी ज्यादा मिल सकती हैं। सीनियर्स आपसे ज्यादा उम्मीद रखेंगे, इसलिए किसी भी काम को हल्के में न लें। अगर कोई पुराना काम अटका हुआ है तो उसे पूरा करने की कोशिश करें...