इस हफ्ते मानसून होगा और सक्रिय, दून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
देहरादून, जुलाई 27 -- देहरादून। उत्तराखंड में इस सप्ताह मानसून के और सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार के लिए देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर पड़ने की चेतावनी भी दी गई है। यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश, उत्तराखंड में आज कहां-कहां अलर्टमौसम की चेतावनी वहीं टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार में भी गर्जन और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। रविवार को राजधानी दून में दिनभर तेज धूप और उमस के कारण गर्मी का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 32.9 डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.