नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- अक्टूबर 2026 का पहला हफ्ता सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ढेरों खुशखबरियां लेकर आया है। इस सप्ताह केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न प्रमुख विभागों-जैसे कर्मचारी चयन आयोग (ssc), संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) और पंजाब हाईकोर्ट-ने 11,000 से भी अधिक रिक्त पदों पर भर्तियों का ऐलान किया है। यदि आप 10वीं पास, 12वीं पास, बीटेक या ग्रेजुएट हैं, तो यह मौका आपके करियर को नई दिशा दे सकता है। आइए जानते हैं इस हफ्ते की टॉप 5 सरकारी नौकरियों की पूरी जानकारी।SSC CHSL भर्ती 2026: 2536 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, तुरंत करें अप्लाई कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा सीएचएसएल भर्ती 2026 के अंतर्गत 2,536 पदों के लिए जारी किए गए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब समाप्ति की ओर है। 1...