इस स्कूटर को हर दिन 4009 लोगों ने खरीदा, 12 महीने में एक्टिवा के 14.63 लाख से ज्यादा ग्राहक खींच लिए!
नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- देश के स्कूटर सेगमेंट में कुछ मॉडल की ग्रोथ कई गुना तेजी से हो रही है। इसमें एक नाम TVS जुपिटर का भी शामिल है। ये देश के तेजी से बढ़ते स्कूटर बाजार में भारत का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया है। घरेलू बाजार में ये 9 मिलियन (90 लाख) यूनिट की होलसेल बिक्री का मील का पत्थर पार कर चुका है। 16 सितंबर, 2013 को लॉन्च हुआ जुपिटर स्कूटर पहले 110cc मॉडल के तौर पर आया था। बाद में इसे 125cc अवतार में भी लाया गया। पिछले 13 फाइनेंशियल ईयर में इसकी लगभग 154,000 यूनिट एक्सपोर्ट भी की गई हैं। FY2026 में जुपिटर ने भारत में अपनी 12 महीने के दौरान की अब तक की सबसे शानदार बिक्री दर्ज की। इसकी 14,63,328 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले (YoY) 32% ज्यादा है। FY2025 की 11,07,285 यूनिट के मुकाबले 356,043 ज्यादा यूनिट बेचीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.