नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- होंडा टू-वीलर्स की मार्च 2026 में शानदार सेल रही है। मार्च में कंपनी की जबर्दस्त ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ दिखी है। Autopunditz की रिपोर्ट के अनुसार होंडा के स्कूटर्स का परफॉर्मेंस बाइक्स से बेहतर रहा। सेल के मामले में ऐक्टिवा नंबर 1 रही। रिपोर्ट की मानें, तो मार्च 2026 में 2,59,670 ऐक्टिवा सेल हुई, जो मार्च 2025 के मुकाबले 37% ज्यादा है। वहीं, बाइक्स में टॉप पोजिशन पर होंडा शाइन 125 रही। होंडा ने मार्च 2026 में कुल 5,12,303 यूनिट्स की डिलीवरी दर्ज की, जो पिछले वर्ष की 4,01,411 यूनिट्स की तुलना में 28% की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ दिखाता है। हालांकि, कंपनी का मंथ-ऑन-मंथ ग्रोथ रेट 0% रहा, जिससे पता चलता है कि फाइनेंशियल ईयर के आखिर में सेल की स्पीड सुस्त पड़ गई। आइए डीटेल में जानते हैं होंडा की सेल्स के बारे में।स्कूटर्स में ऐक्टिवा ...