नई दिल्ली, मई 5 -- हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) को इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में बेहतर रिस्पॉन्स मिलने लगा है। अभी कंपनी के पोर्टफोलियो में विडा सीरीज के मॉडल हैं। खास बात ये है कि लिमिटेड मॉडल के बाद भी इसने ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ दिया है। अप्रैल की बिक्री के दौरान ये टीवीएस, बजाज ऑटो और एथर एनर्जी के बाद नंबर-4 पर रही। अब कंपनी ने इसकी बढ़ती डिमांड को देखते हुए अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल ऑपरेशंस को काफी बड़े पैमाने पर बढ़ाने की तैयारी में है। दरअसल, कंपनी ने 2027 तक अपने श्री सिटी प्लांट में प्रोडक्शन कैपेसिटी को दोगुना करने का प्लान बनाया है। कंपनी ने FY2027 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का प्रोडक्शन बढ़ाकर 2.80 लाख यूनिट करने का प्लान बनाया है। यह FY2026 के प्रोडक्शन की 1.48 लाख यूनिट की तुलना में लगभग दोगुना होगा, क्योंकि कंपनी EV सेक्...