नई दिल्ली, जुलाई 24 -- भारतीय ग्राहकों के बीच टीवीएस के टू-व्हीलर की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 की बात करें तो एक बार फिर टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिय। टीवीएस जुपिटर को बीते महीने कुल 1,36,805 नए ग्राहक मिले। इस दौरान टीवीएस जुपिटर की बिक्री में सालाना आधार पर 27 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 1,07,980 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।चौथे नंबर पर रही आईक्यूब बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीवीएस अपाचे रही। अपाचे ने इस दौरान 34 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 55,382 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस एक्सएल सुपर रही। टीवीएस एक्सएल स...