नई दिल्ली, मई 27 -- किशोर कुमार एक ऐसे सिंगर हैं जिन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। कई सिंगर्स अपने गानों के लिए उनकी आवाज चाहते थे। राजेश खन्ना ने तो ऐलान कर दिया था कि उनके गानें सिर्फ किशोर कुमार ही गाएंगे। लेकिन एक दिन ऐसा गाना आया जिसे गाने से किशोर दा पीछे हट गए। उनके इस फैसले ने सबको बड़ा झटका दे दिया था।इस दर्द भरे गाने के लिए किशोर कुमार हटे थे पीछे आखिर उस दिन रिकॉर्डिंग रूम में क्या हुआ होगा कि दिग्गज संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारे लाल के पसीने भी छूट गए थे। बता दें कि यह बात 1971 की है जब फिल्म हाथी मेरे साथी आई थी। इस फिल्म में राजेश खन्ना और आशा पारेख लीड रोल में थे। राजेश खन्ना का स्टारडम उस वक्त टॉप पर था। तय हुआ कि इस फिल्म के सभी गानें किशोर कुमार गाएंगे। लेकिन एक गाना ऐसा था जो आम धुन से काफी अलग था। ये एक ऐसा ग...