नई दिल्ली, जनवरी 22 -- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गानों का बहुत महत्व रहा है। कई बड़े सिंगर्स ने एक फिल्म में अपने कई गाने दिए। कुछ गाने ऐसे भी हैं थे जिसमें एक साथ कई बड़े सिंगर्स आए। जैसे फिल्म अमर अकबर एंथोनी के गाने 'हमको तुमसे हो गया है प्यार' के लिए मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश ने एक साथ एक गाने में अपनी आवाज दी थी। लेकिन इन तीनों सिंगर्स ने फिल्म के तीन एक्टर्स के लिए गाया था। लेकिन आपने कभी सुना है कि के हीरो के लिए तीन सिंगर्स ने एक गाना गया हो? ऐसा हुआ है वो भी बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के लिए। उनके एक गाने के लिए उदित नारायण, केके और कमाल खान ने गाना रिकॉर्ड किया था और ये काम म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने कर दिखाया।एक एक्टर के लिए तीन सिंगर्स की आवाज साल 2003 में सलमान खान की फिल्म तेरे नाम रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गान...