इस सीजन बजट 25% बढ़ा, 20 नवंबर से 22 दिन के अंदर इस शहर में होंगी 25 हजार शादियां
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी में देवउठनी एकादशी से शहनाइयों की गूंज और बैंड-बाजे की धुन सुनाई देने लगेगी। 20 नवम्बर के बाद शुरू हो रहे सहालग में अगले 22 दिनों के भीतर शहर में करीब 25 हजार शादियां होंगी। इससे होटल, मैरिज लॉन, कैटरिंग, ज्वैलरी और डेकोरेशन से जुड़े कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। हालांकि इस बार बैंड-बाजा और शहनाई की गूंज मेजबानों की जेब पर काफी भारी पड़ने वाली है। महंगाई की मार ने वेडिंग बजट बिगाड़ दिया है। इस बार पिछले सीजन के मुकाबले करीब 25 फीसदी तक अधिक खर्च करना होगा। खाद्य सामग्री, सब्जियों और मसालों के दाम बढ़ने से कैटरिंग की प्लेट 100 रुपये महंगी होकर 700 से 900 रुपये पहुंच गई है। वहीं फूलों और लाइटिंग की सजावट में 30 से 40 फीसदी तथा बैंड-बाजा और डीजे की दरों में 20 से 30 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.