गया, अप्रैल 25 -- गया सात दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है। तीखी धूप और गर्म तेज पछुआ कहर बरपा रही है। शनिवार को मौसम का मिजाज और तल्ख हो गया। हीट वेब जैसी स्थिति पर पूरे दिन जनजीवन हलकान रहा। शुष्क मौसम में तेज गर्म पछुआ की मार से सि सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया। शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म रहा। न्यनूतम तापमान भी बढ़ गया। शनिवार को अधिकतम 43.2 और न्यनूतम 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सूबे में डेहरी-ऑन-सोन (44.4) और भभुआ (44.2) के बाद गया सबसे गर्म रहा। शनिवार से पहले 19 अप्रैल का दिन 42.8 डिग्री पर सबसे गर्म रहा था। यह भी पढ़ें- इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, पारा 43 पार शुक्रवार को अधिकतम 42.6 व न्यूनतम 23.2 डिग्री रहा था। तेज गर्म पछुआ में झुलस रहा जनजीवन सुबह से ही तीखी धूप सता रही है। 10 बजे के...