भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन अभियान के तहत मरीजों की पहचान की प्रक्रिया में तेजी आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार भागलपुर जिले में मध्य जून तक व्यापक जांच अभियान के दौरान करीब 3800 नए टीबी मरीजों की पहचान की गई है। विभाग ने पूरे वर्ष में जांच के माध्यम से 9300 नए टीबी मरीजों को चिह्नित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ ने बताया कि टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान के लिए अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और समुदाय स्तर पर जांच कार्य बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत खांसी, बुखार, वजन कम होने और अन्य लक्षणों वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जांच के लिए आधुनिक तकनीकों और प्रयोगशाला सुविधाओं का भी उपयोग किया जा रहा ...