नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- Multibagger stock to buy: शेयर बाजार में कुछ ऐसे स्टॉक हैं, जिन्होंने निवेशकों को कम समय में शानदार रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर है स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Sterlite Technologies Ltd)। इस शेयर ने साल 2026 में करीब 8 गुना तक की तेजी दिखाई है। हालांकि, हाल के दिनों में इसमें अच्छी-खासी गिरावट भी आई है। इसके बावजूद कई बड़े ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि आने वाले समय में यह शेयर मौजूदा भाव से दोगुने से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है। ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर के लिए 1,644 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 117 फीसदी की तेजी का संकेत देता है। वहीं, जेएम फाइनेंशियल, निर्मल बंग, नोमुरा और नुवामा जैसे ब्रोकरेज भी इस शेयर को लेकर पॉजिटिव हैं।शेयर में इतनी तेजी के बाद अब क्या है हाल? स्टरलाइट टेक्नोल...