इस साल 3161 बसावटों को मिलेगी सड़क संपर्कता
पटना, जून 12 -- चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 3161 नई ग्रामीण बसावटों को सड़क संपर्कता मिलेगी। इसके लिए 9264 किलोमीटर लंबी सड़कें बनानी हैं। इसी क्रम में अब तक 234 नई बसावटों को 427 किलोमीटर ग्रामीण लंबी सड़क बनाकर संपर्कता दी गई है। शेष बसावटों के लिए कार्य प्रगति पर है। ग्रामीण कार्य विभाग ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, राज्य में चिह्नित एक लाख 29 हजार 990 संपर्क विहीन बसावटों में से अब तक एक लाख 21 हजार 444 को बारहमासी पक्की सड़कों से जोड़ा जा चुका है। इन बसावटों तक सुगम पहुंच के लिए एक लाख 20 हजार 668 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने के साथ उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में विभाग लगातार कार्य कर रहा है। इससे ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.