नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Multibagger stock: रेमंड लिमिटेड के शेयर (Raymond Share) ने साल 2026 में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। शेयर की कीमत इस साल अब तक करीब 425 रुपये से बढ़कर 1,050 रुपये तक पहुंच गई है। इस तरह शेयर में साल की शुरुआत से करीब 150% की तेजी देखी गई है। बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के कारोबार में बदलाव, डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर से मिल रहे नए ऑर्डर और मैन्युफैक्चरिंग कैपासिटी बढ़ाने की योजना से शेयर को सपोर्ट मिल रहा है। कुछ एक्सपर्ट्स ने शेयर के लिए 1,235 रुपये तक का शॉर्ट टर्म टारगेट बताया है।रेमंड के शेयर में तेजी की क्या है वजह? बाजार एनालिस्ट अविनाश गोरक्षकर के मुताबिक, रेमंड के शेयर में तेजी के पीछे तीन प्रमुख वजह हैं। पहला, कंपनी का कारोबार अब एयरोस्पेस, डिफेंस और इंजीनियरिंग पर ज्यादा फोकस हो रहा है। दू...