नई दिल्ली, जनवरी 1 -- दिल्ली विश्वविद्यालय को नए साल में कई नए कॉलेज और अकादमिक भवन मिलने जा रहे हैं और नवनिर्माण का दौर लगातार जारी रहेगा। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण कार्य इस समय प्रगति पर हैं, जिनमें से अधिकांश 2026 के दौरान पूरे हो जाएंगे। नववर्ष के पहले कार्य दिवस पर दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कुलपति ने शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के साथ आने वाले वर्ष की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2025 डीयू के लिए एक सफल वर्ष रहा है और 2026 इससे भी बेहतर साबित होगा। कुलपति ने बताया कि नए वर्ष में वीर सावरकर कॉलेज विश्वविद्यालय को मिल जाएगा। इसके अलावा कई अकादमिक भवन तैयार हो जाएंगे। विश्वविद्यालय के वि...