गाज़ियाबाद, अप्रैल 7 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जीडीए नूरनगर में 480 मकान तैयार कर रहा है। इस वर्ष यह मकान तैयार हो जाएंगे। निर्माण कार्य का प्रभारी मुख्य अभियंता ने समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जीडीए राजनगर एक्सटेंशन के पास नूरनगर में 480 मकान बना रहा है। इसमें 10 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था। प्रभारी मुख्य अभियंता ने मौके पर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कहा कि तय वक्त तक काम पूरा हो जाना चाहिए। बताया कि प्रोजेक्ट में छह ब्लॉक में करीब 288 भवनों का दिसंबर से पूर्व ही तैयार हो जाएंगे। जबकि चार ब्लॉक के भवनों का 31 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...