पटना, मार्च 6 -- बिहार में वर्ष 2006 से 2015 तक के नियोजित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच के क्रम में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा इस वर्ष 28 फरवरी तक 31 अभियुक्तों के खिलाफ 31 प्राथमिकी विभिन्न जिलों में दर्ज की जा चुकी है। वहीं, निगरानी ब्यूरो द्वारा अबतक कुल 6,67,144 प्रमाण पत्रों की जांच कराई जा चुकी है और इनमें 2953 अभियुक्तों के खिलाफ 1748 कांड दर्ज किए जा चुके हैं। शुक्रवार को निगरानी ब्यूरो ने बताया कि नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच पटना उच्च न्यायालय द्वारा सीडब्लूजेसी संख्या - 15459/14, रंजीत पंडित एवं अन्य बनाम बिहार सरकार एवं निगरानी जांच संख्या-बी.एस. - 08/15 के तहत की जा रही है।इंफो :-नियोजित शिक्षक जांच में वर्षवार दर्ज कराए गए कांडों एवं अभियुक्तों की संख्यावर्ष कुल कांड दर्ज दर्ज कांडो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.