कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर। रमजान उल मुबारक का तीसरा और आखिरी अशरा (दस दिन) चल रहा है। शब ए कद्र शुरू हो चुकी हैं। रात-दिन इबादत में लोग मशगूल हैं। ईद की तैयारियां भी साथ चल रही हैं पर अलविदा तय नहीं है कि इस शुक्रवार को होगी या अगले शुक्रवार को। रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा कहते हैं। यदि 29 रोजे होते हैं यानी ईद का चांद 29 का होता है तो अलविदा 15 मार्च (शुक्रवार ) को होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो अलविदा 20 मार्च को पड़ने वाले शुक्रवार को होगी। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। 15 मार्च को भी अलविदा मानकर नमाज अदा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.