नई दिल्ली, मई 18 -- आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा है कि जिस तरह से यह टीम लगातार मैच खेल रही है और टीम में जो संतुलन दिखाई देता है उसको देखते हुए यही लग रहा है कि यह टीम इस साल भी ट्रॉफी आराम से जीत लेगी। हालांकि, वीरेंद्र सहवाग ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बताया है, लेकिन उनका स्पष्ट मानना है कि आरसीबी इस साल भी ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है। यह भी पढ़ें- LIVE:आज करो या मरो वाले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्सइस साल भी ट्रॉफी आरसीबी की है- सहवाग क्रिकबज के शो में इस टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा, "चैंपियन टीम तो टॉप...