कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। इस साल जिले में हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य कम कर दिया गया है। बीते साल जिले में 46,87,889 पौधे लगाए गए थे। इसकी अपेक्षा इस साल 35,48,356 पौधे ही लगाए जाएंगे। पौधरोपण के लिए जिलेभर में गड्ढे खोदने का काम पूरा कर लिया गया है। मानसून आने पर पौधरोपण कार्य किया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग सबसे अधिक 13,06,556 पौधे लगाएगा। वन विभाग को 8,55,000 पौधरोपण का लक्ष्य मिला है, जो बीते साल की अपेक्षा करीब 6 लाख कम है। कुल 28 विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। प्रशासन का जोर मियावाकी विधि से पौधरोपण करने पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.