कोडरमा, दिसम्बर 14 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा जिले में इस वर्ष धान की पैदावार अन्य वर्षों की तुलना में काफी बेहतर हुई है। बावजूद इसके सरकार स्तर से जिले में धान खरीद का लक्ष्य अपेक्षाकृत कम रखा गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जिले में लगभग एक लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो कुल उत्पादन का करीब 15 प्रतिशत ही है। जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने किसानों से दो लाख क्विंटल तक धान खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जिले में विभिन्न पैक्सों के माध्यम से लगभग 84 हजार क्विंटल धान की खरीद की गई थी। इस वर्ष किसानों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से पैक्सों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिले में अब 30 पैक्स और दो एपीओ के माध्यम से धान खरीद की व्यवस्था की गई है। जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.