वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी, हिटी। जिन भवन स्वामियों ने 31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं किया उनको वित्तीय वर्ष 2026-27 के बिल में पिछला बकाया ब्याज सहित जोड़ कर देना पड़ेगा। नगर निगम प्रशासन ने बड़े बकाएदारों की सूची भी बनाई है, जिनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी। नगर निगम ने तीन साल में तीन गुना से अधिक राजस्व वसूला है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 95 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह आंकड़ा 315 करोड़ रुपये रहा। संपत्ति कर से होने वाली आय लगभग तीन गुना बढ़ी है।वित्तीय वर्ष 2025-26 में गृहकर के लिए निर्धारित लक्ष्य 225 करोड़ था, जबकि 267.55 करोड़ रुपये वसूल हुए। निगम ने जलकर और सीवरकर में 76 करोड़ रुपये सरचार्ज भी माफ किया। वर्ष 2023 में 1.22 लाख के मुकाबले इस वर्ष 1.82 लाख भवन स्वामियों ने गृहकर जमा किया है। 31 मार्च को एक ही दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.