नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में रोहतक रोड पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए एनएचएआई दो चरणों मे काम करेगा। पहले चरण में जर्जर सड़क की मरम्मत की जाएगी, ताकि वाहन चालकों को आवाजाही में सुविधा रहे। यह काम इस वर्ष में पूरा किया जाएगा। अगले चरण में सात क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनाकर इसे सिग्नल फ्री किया जाएगा। यह काम अगले वर्ष में होगा। इससे इस व्यस्त मार्ग पर यातायात सुगम होने के साथ यात्रा के समय में भी कमी आएगी। पंजाबी बाग अंडरपास से टीकरी बॉर्डर तक 18.5 किलोमीटर लंबे हिस्से में रोहतक रोड एनएचएआई के हवाले है। बीते नवंबर में पीडब्ल्यूडी ने इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि रोड को सिग्नल फ्री करने की डीपीआर तैयार है। उनके मुताबिक, सिग्नल फ्री करने की योजना को अंजाम देने में समय लगेगा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.